अगर आपके हाथ अचानक से कांपने लगते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें, हो सकती है यह खतरनाक बीमारी
आज के समय में भी लोगों को हर दिन कोई न कोई शारीरिक समस्या होती ही रहती है। इन्हीं समस्याओं में से एक है हाथों का कांपना। वैसे तो लोग हाथ कांपने का मतलब सिर्फ़ कमजोरी समझते हैं लेकिन इसके अलावा भी और बहुत सारे कारण है जिसके कारण हाथ कांपते हैं। तो चलिए जानते हैं हम उन कारणों के बारे में जिसके कारण व्यक्ति का हाथ अचानक से कांपने लगता है।
यदि किसी व्यक्ति के शरीर में कार्टिसोल हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है तो व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक तनाव बहुत बढ़ जाता है जिसके कारण व्यक्ति के हाथ अचानक से कांपने लगते हैं।
जब किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है या घट जाता है तो उस स्थिति में व्यक्ति के हाथ अचानक से कांपने लगते हैं।
यदि किसी व्यक्ति को एनीमिया रोग हो जाता है और शरीर में खून की कमी हो जाती है तो उस परिस्थिति में भी लोगों के हाथ अचानक से कांपने लगते हैं।
Comments are closed.